माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा आत्मविश्वासी और जिम्मेदार बने, लेकिन कई बार जरूरत से ज्यादा मदद उसके आत्मनिर्भर बनने के रास्ते में अड़चन बन जाती है। बच्चे के हर काम खुद करने या हर फैसला अपने हाथ में लेने की आदत उसे अनजाने में कमजोर बना सकती है।
जानकारी के अनुसार, आत्मनिर्भरता एक दिन में नहीं आती। यह छोटी-छोटी आदतों और सही परवरिश से धीरे-धीरे विकसित होती है। ऐसे में माता-पिता के लिए यह समझना जरूरी है कि बच्चे को खुद करने का मौका देना उसके विकास का हिस्सा है।
बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने में कुछ आदतें मदद कर सकती हैं। इन्हीं बातों पर ध्यान देकर माता-पिता बच्चे को जीवन की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बना सकते हैं।
