बांदा जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बांदा की ओर से बबेरू में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 28 नवंबर 2026, शनिवार को प्रातः 10 बजे से उमाशंकर गुप्त लवकुश बालिका विद्यालय, बबेरू में लगेगा।
सेवायोजन निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर आयोजित हो रहे इस मेले में प्रदेश और प्रदेश के बाहर की प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी। कंपनियां विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
जिला सेवायोजन अधिकारी मोहित जायसवाल ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल पर अपनी इच्छानुसार आवेदन करें और अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचें। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी साक्षात्कार के समय अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता की छायाप्रतियां और फोटो अवश्य साथ लाएं।
अधिकारी ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अधिक से अधिक संख्या में सेवायोजित हों।
