तमिलनाडु में टीवीके विधायक अरुल विग्नेश को शुक्रवार देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विधायक पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला आईएएस अधिकारी को अश्लील मैसेज भेजे थे।
मामला सामने आने के बाद विपक्ष ने विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस मांग को लेकर बीते कई दिनों से विपक्षी दलों की महिला कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रही थीं।
कई दिनों तक चले हंगामे के बाद शुक्रवार देर शाम पुलिस ने विधायक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय या मामले की आगे की जांच के बारे में फिलहाल कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी गई है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।
