लोकप्रिय आयोजन 'संवादी' 27 और 28 नवंबर को लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन विचारों की विविधता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और रचनात्मकता का उत्सव है, जिसमें साहित्य, सिनेमा, कला, पत्रकारिता और राजनीति के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे।
28 नवंबर को आयोजन में कई अतिथिगण उपस्थित होंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें कई लोग हिस्सा लेंगे। इस दिन कीर्ति कुल्हारी, चित्रा त्रिपाठी और विनीत कुमार सिंह सहित कई दिग्गज साहित्य, कला, पत्रकारिता और राजनीति पर अपने विचार रखेंगे।
आयोजन के दौरान नरेंद्र मोहन की स्मृति में एक काव्य गोष्ठी भी होगी, जिसमें अनामिका अंबर अपनी रचना का पाठ करेंगी।
गौरतलब है कि 'संवादी' के छठे सत्र में ओटीटी और सिनेमा की राह पर चर्चा हो चुकी है, जबकि चौथे सत्र का विषय 'साहित्य, प्रकाशन और महिलाएं' रहा है।
