राजस्थान के पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जयपुर में बड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर और कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के क्षेत्र झोटवाड़ा की पंचायत समितियों में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

जानकारी के मुताबिक, इन दोनों क्षेत्रों की पंचायत समितियों में कांग्रेस को बंपर जीत मिली है। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र से मिले इस नतीजे को सत्तारूढ़ दल के लिए बड़े राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

बता दें कि सांगानेर भजनलाल शर्मा का विधानसभा क्षेत्र है, जबकि झोटवाड़ा से कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ विधायक हैं। दोनों ही क्षेत्रों में पंचायत समिति स्तर पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि पंचायत चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने राज्य स्तर पर मजबूत प्रदर्शन किया है। हालांकि, अभी अन्य क्षेत्रों के आंकड़ों और समग्र परिणामों की विस्तृत जानकारी सामने आनी बाकी है।