मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां को कंधा देते समय भावुक हो गए। इस दौरान वह फूट-फूटकर रोए और कपड़े से आंसू पोंछते दिखे।
एक बेटे के लिए इससे बड़ा दुख और क्या हो सकता है कि आज वह अपनी मां को कंधा दे रहा है। सत्ता के शिखर पर बैठा एक मुख्यमंत्री, जिस पर लाखों लोगों की जिम्मेदारी है, मां के सामने पहुंचते ही एक बेटे की तरह भावुक हो गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को जाते देख वह फूट-फूटकर रोए। इस दौरान उन्हें कपड़े से आंसू पोंछते देखा गया। इस भावुक पल का वीडियो सामने आया है।
यह दृश्य बताता है कि सत्ता और जिम्मेदारियों के बीच भी मां का स्थान कितना बड़ा होता है। एक नेता के रूप में उनकी भूमिका कितनी भी ऊंची हो, मां के सामने वह पहले एक बेटा ही हैं।