मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी मां को जाते हुए देखकर भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे। वीडियो में सीएम योगी को कपड़े से अपने आंसू पोंछते हुए देखा जा सकता है।
एक बेटे के लिए इससे बड़ा दुख क्या हो सकता है कि वह अपनी मां को कंधा दे रहा हो। सत्ता के शिखर पर बैठे और लाखों लोगों की जिम्मेदारी उठाने वाले नेता भी मां के सामने एक बेटे की तरह भावुक हो जाते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भी ऐसा ही हुआ। मां को जाते देख वह रो पड़े। यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें सीएम योगी भावुक नजर आ रहे हैं।