मुजफ्फरपुर के रामपुरहरि थाना क्षेत्र के कोईला स्थान गांव में 22 वर्षीय काजल कुमारी का शव गुरुवार को कमरे में बेड पर पड़ा मिला। उसके गले पर निशान भी मिले हैं। मृतका अर्जुन राय की पत्नी थी और उसका छह महीने का बेटा है। ग्रामीणों के अनुसार, घर में पंखे से लटके होने की बात सामने आई थी, लेकिन शव बेड पर पड़ा मिला। घटना के बाद पति घर छोड़कर फरार हो गया, जबकि सास ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। सूचना मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
काजल का मायका अहियापुर थाना क्षेत्र के भिखनपुर गांव में है। वह राजद किशोर राय की पुत्री थी। उसके भाई ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष मोटरसाइकिल और सोने की चेन की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर काजल को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। मायके वालों ने इसे दहेज हत्या बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
काजल की शादी दो वर्ष पहले अर्जुन राय से हुई थी। मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद छह महीने के मासूम बेटे के सिर से मां का साया उठ गया है। घटना से मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में मातम पसरा है।
