गोरखपुर के चौरी चौरा थाना क्षेत्र के देव कहीं गांव में एशियन फर्टिलाइजर से जहरीली गैस निकलने से रबी की फसलें झुलस गई हैं। गांव के लोगों का आरोप है कि फसल नुकसान की शिकायत और विरोध करने पर कर्मचारियों ने बदतमीजी की, जिसके बाद मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।
गांववालों के मुताबिक, फर्टिलाइजर से निकलने वाली गैस से हर वर्ष किसानों को इस तरह की दिक्कत झेलनी पड़ती है। इस बार भी गैस से रबी की फसल झुलसने का मामला सामने आया है।
ग्रामीणों ने फसल नुकसान की जानकारी तहसील और जिला प्रशासन को दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(नोट: इस खबर में दी गई तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।)
