रेसलिंग जगत से दुखद खबर सामने आई है। WWE सुपरस्टार ब्रॉनसन रीड का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका असली नाम जर्मेन हेली था। WWE ने बयान जारी करके इसकी जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि जर्मेन हेली का 38 साल की उम्र में मेडिकल कॉम्प्लिकेशन के कारण निधन हो गया है। रीड ने 2019 में WWE में डेब्यू किया था और द विजन टीम का हिस्सा थे, जिसमें ब्रॉन ब्रेकर, लोगन पॉल, ऑस्टिन थ्योरी और मैक्सिन डुप्री भी शामिल थे।

रिपोर्ट के अनुसार, रीड इसी महीने सऊदी अरब में हुए क्राउन ज्वेल इवेंट के दौरान चोटिल हुए थे। ओबा फेमी के खिलाफ मुकाबले में उन्हें टेबल पर पटक दिया गया था, जिससे उनकी पसलियां टूट गई थीं और किडनी भी चोटिल हो गई थी।

रीड के परिवार की बात करें तो वे अपने पीछे पत्नी पैज और एक बेटी को छोड़ गए हैं। पैज के साथ उनकी स्कूल से ही दोस्ती थी। फिलहाल उनकी पत्नी गर्भवती है।

रीड का जन्म ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में हुआ था। बचपन में उन्होंने ऑस्ट्रेलियन रूल्स फुटबॉल, सॉकर, रग्बी और बास्केटबॉल जैसे खेल खेले। 2007 में उन्होंने रेसलिंग में डेब्यू किया था। WWE के ताकतवर रेसलर्स में गिने जाने वाले रीड एक बार NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन बने थे और 2024 में उन्होंने आंद्रे द जायंट मेमोरियल बैटल रॉयल का खिताब भी अपने नाम किया था।