क्राइस्टचर्च: भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट झटक लिए हैं। क्राइस्टचर्च में पहले दिन उन्होंने कप्तान टॉम लाथम और रचिन रविंद्र को आउट किया। दूसरे दिन नाथन स्मिथ उनका पहला शिकार बने, जबकि काइल जेमीसन भी आकाश दीप की गेंद पर आउट हुए।

काइल जेमीसन को आउट करने के बाद अगली ही गेंद पर आकाश दीप के पास 5 विकेट हॉल लेने का मौका था। मैट हेनरी के बल्ले का किनारा लेकर गेंद गली की ओर गई, जहां फील्डिंग कर रहे देवदत्त पडिक्कल के हाथ से कैच छूट गया। इसके बाद गुरनूर बरार ने भी आकाश दीप की गेंद पर मैट हेनरी का आसान कैच छोड़ा।

29 साल के आकाश दीप ने अंत में मैट हेनरी को आउट करके अपना 5 विकेट पूरा किया। 117वें ओवर में हेनरी ने पहली दो गेंदों पर आकाश दीप के खिलाफ दो चौके मारे, लेकिन तीसरी गेंद उनके बल्ले में लगने के बाद विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथ में चली गई। इसके साथ ही आकाश दीप ने टेस्ट में अपना दूसरा 5 विकेट हॉल पूरा किया और न्यूजीलैंड की पारी 356 रनों पर सिमट गई। आकाश दीप ने 31.3 ओवर में 99 रन देकर 5 विकेट झटके।

आकाश दीप न्यूजीलैंड में 5 विकेट हॉल लेने वाले 5वें भारतीय पेसर बन गए हैं। इससे पहले मदन लाल, जवागल श्रीनाथ, जहीर खान और ईशांत शर्मा न्यूजीलैंड में 5 विकेट हॉल ले चुके हैं। जहीर ने 4 और ईशांत ने 3 बार ऐसा किया है। अब इस लिस्ट में आकाश दीप का नाम भी शामिल हो गया है।