सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग ए जर्नी ऑफ लव' के जारी होने के बाद गांधी परिवार के अंदरूनी रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। किताब में सोनिया गांधी ने परिवार, रिश्तों, प्यार, बिछड़ने के दर्द और राजनीति तक के कई पहलुओं का जिक्र किया है।

इसी बीच सोशल मीडिया पर मेनका गांधी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने सोनिया गांधी के साथ अपने रिश्तों पर बड़ी बात कही थी। वायरल हो रहे इस वीडियो में मेनका ने कहा था, 'दोस्ती नहीं, लेकिन...'।

फिलहाल इस वीडियो के सामने आने के बाद गांधी परिवार के भीतर के रिश्तों पर चर्चा एक बार फिर गर्म है। हालांकि, इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से कोई ताजा प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि सोनिया गांधी की किताब में परिवार और निजी रिश्तों से जुड़े कई पहलुओं का जिक्र किया गया है, जिसके बाद से इन विषयों पर चर्चा बढ़ी है।