प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। अपने दौरे की शुरुआत में वे आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में पहुंचे, जहां वे छात्रों से संवाद कर रहे हैं।

समारोह में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री बिहार के वैशाली जाएंगे। वहां वे विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री का कार्यक्रम लखनऊ जाने का है। पीएम के इस तीन राज्यों के दौरे से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए।