मोगा में आम आदमी पार्टी की रैली से पहले कॉफी मशीन फट गई। इस हादसे में मशीन का एक टुकड़ा वहां काम कर रहे एक व्यक्ति के सिर पर जा लगा। व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मोगा में आम आदमी पार्टी की रैली से पहले अचानक कॉफी मशीन फट गई। धमाके से वहां हड़कंप मच गया।
हादसे में मशीन का एक टुकड़ा वहां काम कर रहे एक व्यक्ति के सिर पर जा लगा। व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।