देश के विकास को गति देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय कैबिनेट ने 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली पांच प्रमुख योजनाओं को मंजूरी दे दी है।
इन फैसलों की जानकारी सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। कैबिनेट की इस मंजूरी को सरकार ने देश के विकास से जोड़कर देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि इन पांच योजनाओं पर कुल मिलाकर 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक का खर्च किया जाएगा। फिलहाल सरकार की ओर से इन योजनाओं से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।
