खटीमा के अमाऊं निवासी लोकेश ने वायुसेना की परीक्षा में देशभर में 54वीं रैंक हासिल की है। वह राज्य आंदोलनकारी भुवन चंद्र भट्ट के बेटे हैं। इस उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

लोकेश की सफलता पर रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों का घर पर बधाई देने का तांता लगा हुआ है। लोग परिवार को शुभकामनाएं दे रहे हैं और लोकेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। लोगों ने उनकी इस उपलब्धि को गौरवपूर्ण बताया है।

अमाऊं निवासी लोकेश ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल की है। बधाई देने पहुंचे लोगों ने उनके पिता भुवन चंद्र भट्ट, माता दया भट्ट, पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक ताऊ रमेश भट्ट और उत्तराखंड सरकार के सूचना विभाग में संपादक चाचा कैलाश भट्ट को भी बधाई दी।