जमशेदपुर के पटमदा में एक 14 वर्षीय छात्रा की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आरोप है कि मोबाइल चलाने को लेकर हुए विवाद में छात्रा के माता-पिता ने ही उसे पीटकर मार डाला और शव को बंद खदान में फेंक दिया।
घटना के तीन दिन बाद 13 नवंबर की सुबह ग्रामीणों ने खदान के पानी में शव तैरता देखा। इसके बाद मामला सामने आया। पटमदा में 14 वर्षीय छात्रा का शव बंद खदान में मिला था।
जानकारी के अनुसार, मोबाइल विवाद में माता-पिता ने बेटी की पीटकर हत्या की और शव को छिपाने के लिए पत्थर खदान के गड्ढे में फेंक दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
