भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने पांच विकेट के नुकसान पर 246 रन बना लिए थे। पहले दिन 85 ओवर का खेल हुआ। टॉम ब्लंडेल 53 और ग्लेन फिलिप्स 36 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए अब तक 62 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

आज के खेल में न्यूजीलैंड की नजर बड़ा स्कोर खड़ा करने पर है, जबकि टीम इंडिया जल्द से जल्द विकेट हासिल करके उसे समेटना चाहेगी। मेजबान टीम के गेंदबाजों को विकेट की तलाश है। जसप्रीत बुमराह पर दूसरे दिन बड़ी जिम्मेदारी होगी।

ब्लंडेल और फिलिप्स की नजर टीम को 400 के स्कोर के पार ले जाने की कोशिश पर है। वहीं भारतीय गेंदबाज न्यूजीलैंड की पारी को जल्दी खत्म करने की कोशिश करेंगे। मैच से जुड़ी पल-पल की जानकारी के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहिए।