केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को जानकारी दी कि होर्मुज जलडमरूमध्य में पनामा के झंडे वाले एलपीजी टैंकर 'तारा गैस' को निशाना बनाया गया। यह मिसाइल हमला 16 नवंबर को हुआ था। हमले के समय जहाज पर 24 भारतीय नागरिक सवार थे।

सोनोवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए एक पोस्ट में बताया कि जहाज पर सवार सभी 24 भारतीय नागरिकों समेत चालक दल के कुल 25 सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

मंत्री ने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जहाज प्रबंधन कंपनी के साथ लगातार संपर्क में हैं।