तमिलनाडु की पार्टी DMK ने परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार का समर्थन करने का ऐलान किया है। DMK संसदीय दल की बैठक के बाद सांसद ए. राजा ने कहा कि पार्टी तमिलनाडु की 7.18% हिस्सेदारी में कोई बदलाव नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी 39 लोकसभा सीटें हैं, जो बढ़कर 59 होनी चाहिए।
ए. राजा ने बताया कि DMK अध्यक्ष ने जरूरत पड़ने पर अन्य संशोधन करने के लिए उन्हें पूरी छूट दी है। उन्होंने कहा कि जब DMK का कांग्रेस के साथ गठबंधन था, तब भी पार्टी की यही मांग थी।
सांसद ने कहा कि परिसीमन की प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए DMK का रुख आज भी वही है। बता दें कि पार्टी इस मामले में लगातार अपडेट दे रही है।
