दिल्ली के प्रीत विहार स्थित एक कैफे में 22 साल की युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवती इसी कैफे में काम करती थी और उसने अपने दो सहकर्मियों पर रेप का आरोप लगाया है। घटना सोमवार रात की है।

पुलिस के मुताबिक, युवती अपने छह सहकर्मियों के साथ कैफे में पार्टी करने पहुंची थी। कैफे एक मॉल में स्थित है और सोमवार रात करीब 11:30 बजे बंद हो गया था। हालांकि, पार्टी में शामिल एक व्यक्ति के पास कैफे की चाबी थी, जिसने बंद कैफे को दोबारा खोला और सभी ने रातभर शराब पार्टी की। मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे सभी लोग वहां से बाहर निकले थे।

युवती ने आरोप लगाया कि पार्टी के दौरान दो पुरुष सहकर्मियों ने उसके साथ रेप किया। उसने वहां मौजूद अन्य साथियों पर भी आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाया है। वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि गैंगरेप की घटना सुबह करीब 3:30 बजे कैफे से बाहर निकलने के बाद हुई।

पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन फरार हैं। मामले की जांच जारी है।