पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) ने कक्षा 12वीं तीसरे सेमेस्टर का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड अधिकारियों द्वारा कोलकाता के सॉल्ट लेक स्थित विद्यासागर भवन में परिणाम घोषित किए जाने के आधे घंटे बाद, यानी दोपहर 3:00 बजे से ऑनलाइन रिजल्ट लिंक सक्रिय हो गया है। परीक्षार्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in पर जाकर अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा 'डब्ल्यूबीसीएचएसई रिजल्ट्स' मोबाइल ऐप के जरिए भी परिणाम देखने की सुविधा उपलब्ध है।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन उपलब्ध होने वाला स्कोरकार्ड अस्थायी होगा, जबकि हस्ताक्षर और मुहर वाली मूल मार्कशीट छात्रों को उनके संबंधित स्कूलों से ही प्राप्त होगी। पश्चिम बंगाल कक्षा 12वीं तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 21 सितंबर से लेकर 14 अक्टूबर के बीच आयोजित कराई गई थी।
उम्मीदवारों एवं अभिभावकों की सहूलियत के लिए रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स बताए जा रहे हैं। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल ऐप के जरिए भी परिणाम देखा जा सकता है।
बता दें कि कक्षा 12वीं तीसरे सेमेस्टर का रिजल्ट लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा था। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
