पश्चिम बंगाल कक्षा 12वीं तीसरे सेमेस्टर का परिणाम आज दोपहर 2.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये जारी किया जाएगा। छात्र और अभिभावक दोपहर 3 बजे से ऑफिशियल पोर्टल wbchse.wb.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन दर्ज करना होगा। छात्र और अभिभावक मोबाइल ऐप 'डब्ल्यूबीसीएचएसई रिजल्ट्स' पर भी नतीजे चेक कर सकेंगे। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार दो ऑफिशियल वेबसाइट की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्र उसमें दी गई जरूरी जानकारी ध्यान से जांच लें। इसमें नाम, रोल नंबर, सभी विषयों के नाम, परीक्षा में प्राप्त कुल अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं का इंतजार कुछ ही देर में खत्म होने वाला है। बोर्ड अधिकारियों द्वारा परिणाम आज दोपहर 2.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये जारी किया जाएगा और छात्र दोपहर 3 बजे से इसे ऑनलाइन देख सकेंगे।