देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार रात पांच आईएएस और पांच पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं।
आईएएस ललित मोहन रयाल को नैनीताल के जिलाधिकारी और उपाध्यक्ष, जिला विकास प्राधिकरण, नैनीताल के अतिरिक्त प्रभार से हटाकर अपर सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग तथा अपर सचिव, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड शासन भेजा गया है। विनीत तोमर को प्रबंध निदेशक, कुमाऊं मंडल विकास निगम, नैनीताल से उपाध्यक्ष, जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। निधि यादव को अपर सचिव, कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग से अपर सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा निदेशक, खेल एवं युवा कल्याण, उत्तराखंड भेजा गया है।
अंशुल सिंह को अल्मोड़ा के जिलाधिकारी पद से नैनीताल का जिलाधिकारी बनाया गया है। दीप्ति सिंह को निदेशक, खेल एवं युवा कल्याण उत्तराखंड से जिलाधिकारी अल्मोड़ा बनाया गया है।
पीसीएस अधिकारियों में कृष्ण कुमार मिश्र को अपर जिलाधिकारी देहरादून से अपर जिलाधिकारी हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पंकज कुमार उपाध्याय को अपर मेलाधिकारी, कुंभ मेला हरिद्वार से अपर जिलाधिकारी, हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वैभव गुप्ता को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार से अपर जिलाधिकारी देहरादून भेजा गया है। सीमा विश्वकर्मा को डिप्टी कलेक्टर, अल्मोड़ा तथा नगर आयुक्त, नगर निगम अल्मोड़ा से डिप्टी कलेक्टर नैनीताल भेजा गया है। सुधीर कुमार को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल से डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा भेजा गया है।
