तमिलनाडु में सत्तारूढ़ टीवीके के विधायक वीएस बाबू का गुरुवार को निधन हो गया। कोलाथुर सीट से विधायक 75 वर्षीय बाबू ने अप्रैल 2026 के विधानसभा चुनाव में डीएमके प्रमुख एम के स्टालिन को हराया था, जिसे बड़ा राजनीतिक झटका माना गया था।
एमजीएम हेल्थकेयर की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, बाबू को 9 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे लंबे समय से श्वसन संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और गहन चिकित्सा में थे।
अस्पताल के निदेशक-चिकित्सा सेवाएं राजेश अग्रवाल ने बताया कि तमाम चिकित्सीय सुविधाओं के बावजूद बाबू की हालत बिगड़ती रही और उपचार कारगर नहीं हुए। इसके बाद उन्हें हृदय गति रुकने की शिकायत हुई और गुरुवार दोपहर 2:24 बजे उनका निधन हो गया।
यह खबर अपडेट की जा रही है।