शाओमी जल्द ही रेडमी टर्बो 6 मैक्स स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इस अपकमिंग फोन की संभावित स्पेसिफिकेशन्स सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 7 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है। शाओमी या रेडमी ने अब तक इतनी बड़ी डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया है।
91Mobiles के मुताबिक ये जानकारी टिपस्टर Gadgets Data ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। दावा किया जा रहा है कि फोन में 7-इंच की 2K LTPS OLED फ्लैट डिस्प्ले हो सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 188Hz तक हो सकता है और बैजल अल्ट्रा-स्लिम रह सकते हैं। फोन में 11,000mAh की बैटरी मिलने की बात कही जा रही है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। अगर यह जानकारी सही होती है तो यह अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन हो सकता है।
रिपोर्ट्स में फोन में MediaTek Dimensity 9000 सीरीज का चिपसेट दिए जाने का दावा किया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि इसमें 9500 या 9600M चिपसेट भी हो सकता है। फोन में LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज दी जा सकती है। कैमरे की बात करें तो 50MP का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आ सकता है, जिसके साथ अल्ट्रा-वाइड लेंस भी दिया जा सकता है। रेडमी का यह फोन परफॉर्मेंस फोकस डिवाइस बताया जा रहा है, ऐसे में कंपनी कैमरा सेटअप बेसिक रख सकती है ताकि फोन बजट फ्रेंडली रेंज में बिक्री के लिए लाया जा सके।
फोन में मेटल फ्रेम, IP69 रेटिंग और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की भी खबर है। फिलहाल रेडमी ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
