कर्नाटक के मंगलूरू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की शाम उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब बंगलूरू के लिए रवाना हो रहे एक विमान के विंग से चिंगारी निकलने की खबर सामने आई। घटना के समय विमान में 229 यात्री सवार थे।
जानकारी के अनुसार, विमान उड़ान भरते ही विंग से चिंगारी निकलने लगी। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया और उनकी सांसें अटक गईं।
फिलहाल इस घटना में किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। घटना की आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
यह घटना मंगलूरू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की शाम की बताई जा रही है। विमान बंगलूरू के लिए रवाना हो रहा था।
