बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने IBPS CRP PO मुख्य परीक्षा 2026 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था और अपने प्राप्त अंकों की जानकारी चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
आईबीपीएस की ओर से पीओ प्रारंभिक परीक्षा 23 अगस्त, 2026 को आयोजित की गई थी और इसका परिणाम 24 सितंबर, 2026 को जारी किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा 04 अक्टूबर को आयोजित कराई गई थी। इसके बाद मुख्य परीक्षा का परिणाम 20 नवंबर, 2026 को जारी किया गया था।
प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 48,480 रुपये से लेकर 85,920 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध स्कोरकार्ड को निर्धारित प्रक्रिया के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
