Motorola अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Signature 27 भारत में 9 दिसंबर को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी का दावा है कि इसका कैमरा Apple के iPhone 18 Pro से भी बेहतर है। Motorola Mobility की मार्केटिंग लीडर इप्शिता चौधरी ने एक बातचीत में कहा कि Signature 27 को ग्लोबली रिनाउंड एजेंसी DXOMARK से सर्टिफिकेशन मिला है और इस साल लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स में इसमें सबसे बेहतर कैमरा सेटअप दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसकी कैमरा रेटिंग iPhone 18 Pro से बेहतर है।
चौधरी ने बताया कि Signature 27 इस फ्रेंचाइजी का दूसरा लॉन्च है। इससे पहले जनवरी में पहला Signature फ्लैगशिप लॉन्च हुआ था। उनके मुताबिक, कंपनी अपनी डिजाइन भाषा को जारी रख रही है, जिसमें टेक्सचर्ड फील और Pantone वैलिडेटेड कलर्स शामिल हैं। नए फोन में कैमरा एक्सपीरियंस और AI पर खास ध्यान दिया गया है, और ऑडियो के लिए Bang & Olufsen के साथ पार्टनरशिप की गई है।
AI को लेकर चौधरी ने कहा कि कंपनी ऐप ऑटोमेशन और रैम्बलर जैसे फीचर्स दे रही है, जो रोजमर्रा के कामों को आसान बनाते हैं। उन्होंने कहा कि यह ऑन-डिवाइस AI है, इसलिए सेफ और सिक्योर है। अपडेट्स पर उन्होंने बताया कि Signature 27 पूरे 7 OS अपग्रेड्स के साथ आ रहा है और कंपनी अपडेट्स की फ्रीक्वेंसी भी बेहतर कर रही है। उन्होंने कहा कि आगे आने वाले डिवाइस के अपडेट्स उनके लाइफ साइकिल के हिसाब से तय होंगे।
फोल्डेबल्स के मेनस्ट्रीम न होने पर चौधरी ने कहा कि 2000 के दशक की शुरुआत में Motorola ही ओरिजिनली फ्लिप फोन लाने वाला ब्रांड था और Moto Razr उस दौर का आइकॉनिक डिवाइस था। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि फोल्डेबल डिवाइस अभी तक मेनस्ट्रीम नहीं हो पाए हैं।
