सोने की कीमतें अपने उच्चतम स्तर से गिरकर 1,25,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास आ गई हैं। एमसीएक्स और आईबीजेए के अनुसार देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का ताजा भाव लगभग 1,26,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। शनिवार और रविवार को एमसीएक्स पर ट्रेडिंग नहीं होती और आईबीजेए भी रेट जारी नहीं करता, इसलिए इन दिनों पिछले कारोबारी दिन के रेट ही मान्य होते हैं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 4 दिसंबर 2026 का गोल्ड वायदा 152 रुपये महंगा होकर 1,25,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 5 फरवरी 2027 का गोल्ड वायदा 92 रुपये की बढ़त के साथ 1,27,485 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। बुलियन के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 1,26,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,26,299 रुपये है। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में सोने की कीमत 3,650 डॉलर प्रति औंस बताई गई है।

भारत में सोने की कीमतें एमसीएक्स, आईबीजेए के साथ-साथ स्थानीय सर्राफा बाजार से तय होती हैं। कीमतों में इस गिरावट को खरीदारी के लिहाज से अच्छा समय बताया जा रहा है।