एपसन कोरिया ने दो नए 4K लेजर होम सिनेमा प्रोजेक्टर EH-LS7000 और EH-LS5000 लॉन्च किए हैं। कंपनी के अनुसार, ये दोनों प्रोजेक्टर 500 इंच तक की डिस्प्ले देते हैं और 4K (3,840 x 2,160) रेजोल्यूशन के साथ लेजर लाइट सोर्स पर आते हैं।
EH-LS7000 प्रोजेक्टर 3,600 ISO लूमिन्स और 5,000,000:1 कॉन्ट्रास्ट रेश्यो देता है, जबकि EH-LS5000 में 2,500 ISO लूमिन्स और 3,000,000:1 कॉन्ट्रास्ट रेश्यो है। कंपनी का दावा है कि नॉर्मल मोड में ये प्रोजेक्टर 20,000 घंटे तक लाइट देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। साथ ही कंपनी का कहना है कि इनका कलर ब्राइटनेस और कलर गौमट सिंगल चिप DLP प्रोजेक्टर के मुकाबले तीन गुना बेहतर है।
इन प्रोजेक्टर में कम रेजोल्यूशन वाले कंटेंट की डिटेल शार्प करने के लिए AI सुपर स्केलिंग दी गई है। इसके अलावा AI PQ Scene 2.0+, AI कॉन्ट्रास्ट और MEMC मोशन कॉम्पेन्सेशन जैसे फीचर्स हैं, जो फिल्म के सीन को नेचुरल दिखाने और गेम तथा स्पोर्ट्स की फुटेज को स्मूद करने का काम करते हैं। प्रोजेक्टर HDR10, HLG और डायनमिक टोन मैपिंग को सपोर्ट करते हैं, और इनमें eARC के साथ HDMI पोर्ट दिए गए हैं।
स्क्रीन साइज 40 इंच (102 सेमी) से 500 इंच (1,270 सेमी) तक सेट किया जा सकता है, जबकि थ्रो 1.1 मीटर से 14.7 मीटर तक है। कंपनी का कहना है कि इन्हें लिविंग रूम में सिनेमा सेटअप के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। सेंटर लेंस को वर्टिकल 59 प्रतिशत और हॉरिजेंटल 21 प्रतिशत तक शिफ्ट किया जा सकता है, यानी चेसिस को हिलाए बिना इमेज को संरेखित किया जा सकता है। कंपनी सीलिंग माउंट और अन्य एक्सेसरीज भी ऑफर करती है। नॉर्मल मोड में इनके फैन का साउंड 25 dB है, जो पिछले मॉडल से 10 dB कम है, और इको मोड में नॉइस 22 dB है। यूजर्स प्रोजेक्टर से हेडफोन या साउंडबार कनेक्ट कर सकते हैं।
