केंद्र सरकार लोकसभा में 132वां संशोधन विधेयक पेश करने जा रही है, जिसका उद्देश्य नई परिसीमन प्रक्रिया के जरिए संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण लागू करना है। सरकार सोमवार को परिसीमन संशोधन विधेयक पेश करेगी।
इस विधेयक में संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण का प्रावधान है। इसके अलावा लोकसभा और विधानसभा सीटों में 50 प्रतिशत की समान वृद्धि का प्रस्ताव है।
परिसीमन की प्रक्रिया के लिए 2011 की जनगणना के आंकड़ों का उपयोग किया जाएगा। केंद्र के इस नए परिसीमन प्रस्ताव में पिछले 131वें संशोधन विधेयक की तुलना में कई बड़े बदलाव बताए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि यह विधेयक सोमवार को लोकसभा में पेश किया जाएगा, जिसके बाद इसे संसदीय प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया जाएगा।
