बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना भीषण चक्रवाती तूफान अकवान आज यानी 20 नवंबर की दोपहर तक तट से टकरा सकता है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, इसके असर से आंध्र प्रदेश से लेकर ओडिशा तक खलबली मची हुई है और भारी तबाही की आशंका जताई गई है।
अनुमान के मुताबिक, अकवान नरसपुर और पुरी के बीच, गोपालपुर के पास, उत्तरी आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिणी ओडिशा के तट से टकराएगा। इस दौरान तेज हवाओं और भारी बारिश से बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, तट से टकराने के वक्त हवा की अधिकतम गति 90 से 100 किमी प्रति घंटा रह सकती है, जबकि झोंकों की रफ्तार 110 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। ऐसे में प्रभावित इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
चक्रवात के तट से टकराने को लेकर प्रशासन और मौसम विभाग की नजरें लगातार बनी हुई हैं।
