बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को उनके पैतृक गांव नदवां (बाढ़) में होनी है। पटना से करीब 65 किलोमीटर दूर इस गांव में होने वाली इस शादी में अनंत सिंह ने खुद दावा किया है कि करीब चार लाख लोग बतौर मेहमान आएंगे। उन्होंने कहा है कि यह तो शुरुआत है, और लोग आएंगे तो उनके खाने का इंतजाम भी किया जाएगा। उनके मुताबिक शादी का न्योता हिंदुस्तान और पाकिस्तान में सबको भेजा गया है। शादी में घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी रखी गई है, जिसके विजेता को थार गाड़ी दी जाएगी। इस प्रतियोगिता की घोषणा अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने सोशल मीडिया पर की थी, जिसकी पुष्टि बाद में अनंत सिंह ने भी की।

शादी के खर्च को लेकर पूछे गए सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि उनके दोस्त और चाहने वाले सारा इंतजाम करते हैं, वे खुद कुछ नहीं करते। उन्होंने कहा कि कोई शामियाने का खर्चा उठा लेगा तो कोई कुछ और कर देगा, और उनके दोस्त पूरे देश में हैं। इस तरह उन्होंने खर्च के सवाल को टाल दिया।

चुनाव आयोग में दाखिल हलफनामे के मुताबिक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी के पास कुल 100 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। 65 साल के अनंत सिंह 2005 से लगातार मोकामा से विधायक हैं, और कुछ समय के लिए उनकी पत्नी भी इस सीट से विधायक रही हैं। साल 2025 के विधानसभा चुनाव में दाखिल हलफनामे के अनुसार अनंत सिंह के पास 26 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, जबकि नीलम देवी के पास 13 करोड़ रुपये की। नकदी की बात करें तो अनंत सिंह के पास 15 लाख रुपये और नीलम देवी के पास 34 लाख रुपये हैं। अनंत सिंह के पटना और बाढ़ में पांच बैंक खाते हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 12 बैंक खाते हैं।

हलफनामे के मुताबिक अनंत सिंह के पास दर्प कंस्ट्रक्शन नाम की कंपनी में 34.375 फीसदी शेयर हैं, जिनकी कीमत करीब 10.18 करोड़ रुपये है। नीलम देवी के पास राजनंदिनी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड और एसएसजीसी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के शेयर हैं, जिनका खरीद मूल्य 21 लाख 50 हजार रुपये है। नीलम देवी ने लाइफ इंश्योरेंस में 37 लाख रुपये से ज्यादा का निवेश किया है। हलफनामे के अनुसार अनंत सिंह ने अपनी पत्नी को आठ करोड़ 37 लाख रुपये का कर्ज दिया है, जबकि दूसरे लोगों को तीन करोड़ 75 लाख रुपये दिए हैं। नीलम देवी ने भी 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज दिया है, यानी दंपती ने कुल 22 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज दिया है। अनंत सिंह के पास तीन करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की गाड़ियां हैं, जिनमें 2024 में खरीदी गई 48 लाख रुपये की टोयोटा फॉर्च्यूनर, 2013 में खरीदी महिंद्रा एक्सयूवी 500 और 2015 में खरीदी दो करोड़ 70 लाख रुपये की लैंड क्रूजर शामिल हैं। नीलम देवी के पास इनोवा क्रिस्टा, महिंद्रा थार और फॉर्च्यूनर सिग्मा है। दंपती के पास कुल चार करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की गाड़ियां हैं। हलफनामे के मुताबिक अनंत सिंह के पास 150 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये है, जबकि नीलम देवी के पास करीब 700 ग्राम सोना और छह किलो चांदी है, जिसकी कीमत 71 लाख रुपये से ज्यादा है।

अचल संपत्ति की बात करें तो अनंत सिंह की 11 करोड़ रुपये की है, जबकि नीलम देवी के पास 49 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। अनंत सिंह की खेती योग्य जमीन की कीमत 15 लाख रुपये है, जबकि नीलम देवी के पास इस तरह की जमीन की कीमत छह करोड़ रुपये से ज्यादा है। अनंत सिंह के पास गैर-खेती योग्य जमीन सिर्फ अपने गांव नदवां में है, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा है। नीलम देवी के पास पटना के पाटलिपुत्र, बंदर बगीचा, बिरला मंदिर और बोरिंग कैनाल रोड के अलावा उत्तर प्रदेश के जीबी नगर में भी जमीन है। कमर्शियल बिल्डिंग की बात करें तो अनंत सिंह के पास फ्रेजर रोड पर हसन मंजिल है, जिसकी मौजूदा कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है। नीलम देवी के पास पटना के पाटलिपुत्र, बंदर बगीचा और दक्षिणी कृष्णापुरी में संपत्ति है। इसके अलावा बाढ़ के बेरहना और गुरुग्राम में उनका एक दफ्तर भी है, जिसकी कीमत 13 करोड़ 90 लाख रुपये है। अनंत सिंह के पास अपने पैतृक गां