केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को दे दिया है। गृह मंत्रालय ने 26 नवंबर को इस संबंध में गजट नोटिफिकेशन जारी किया। इसके बाद अब राज्य सरकारें गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत संगठन के फंड, वित्तीय संपत्तियों और परिसरों पर कार्रवाई कर सकेंगी।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने 13 नवंबर को IRF पर लगा प्रतिबंध अगले पांच साल के लिए बढ़ा दिया था। अब राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को दिए गए अधिकार से संगठन के खिलाफ कार्रवाई का दायरा राज्य स्तर तक बढ़ गया है।
गृह मंत्रालय के इस नोटिफिकेशन के अनुसार, राज्य सरकारें UAPA के प्रावधानों के तहत संगठन से जुड़े फंड और संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई कर सकेंगी। खबर अपडेट की जा रही है।
