सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय निर्वाचन आयोग के कामकाज को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई नौ दिसंबर तक के लिए टाल दी है। ये याचिकाएं कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के अन्य नेताओं की ओर से दायर की गई हैं।
याचिकाओं में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर एकतरफा फैसले लेने का आरोप लगाया गया है और इस आधार पर निर्वाचन आयोग के कामकाज पर सवाल उठाए गए हैं। याचिकाकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और उसके फैसले लेने के तरीके को चुनौती दी है।
मामले की सुनवाई अब नौ दिसंबर को होगी।
