रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित एपल स्टोर से करीब दो करोड़ रुपये के आईफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी करने के आरोप में अंतरराज्यीय कंजर गिरोह के दो आरोपितों को पकड़ा गया है। पुलिस को आरोपितों से 1.50 करोड़ रुपये के 125 आईफोन बरामद हुए हैं। चोरी गए सामान में 173 आईफोन, एपल वाच, हेडफोन और एयरपॉड शामिल थे। बताया जा रहा है कि चोरी के आईफोन को बांग्लादेश और नेपाल तक खपाने की योजना थी।

आरोपितों में गिरोह के सरगना राजेश अजय सिंह झाला और चोरी के आईफोन खपाने वाले सफान खान शामिल हैं। दोनों मध्य प्रदेश के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपितों से बरामद आईफोन की कीमत 1.50 करोड़ रुपये बताई है, जबकि चोरी का कुल सामान करीब दो करोड़ रुपये का बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, आरोपितों की योजना चोरी के आईफोन को बांग्लादेश और नेपाल तक खपाने की थी। मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।