कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अमेरिका दौरे के बयानों पर सियासत जारी है। इस हफ्ते 'खबरों के खिलाड़ी' में भी राहुल के इस दौरे और उनके बयानों पर चर्चा हुई। चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री, पूर्णिमा त्रिपाठी और राकेश शुक्ल शामिल हुए।

चर्चा के दौरान वरिष्ठ पत्रकार राकेश शुक्ल ने कहा कि सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को विदेश में जाकर भारत के लोकतंत्र और चुनावी व्यवस्था पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र तब भी नियंत्रित नहीं हुआ जब 1975 में आपातकाल लगाया गया था।

शुक्ल ने राहुल गांधी के स्वभाव पर भी टिप्पणी की और कहा कि सैम पित्रोदा उनके इस स्वभाव को नियंत्रित करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का वैचारिक ढांचा छिन्नभिन्न होने के बाद वामपंथियों और सोशलिस्टों ने इसमें घुसपैठ की है। कांग्रेस हमेशा मध्यमार्गी रही है, लेकिन आज इस वजह से वह लेफ्ट की तरफ जाती दिख रही है। उनका मानना है कि राहुल गांधी इसमें पूरी तरह से इस्तेमाल हो रहे हैं।