अंक ज्योतिष एक्सपर्ट वास्तु गुरु मान्या के अनुसार, हर व्यक्ति की जन्म तारीख का संबंध किसी ग्रह से होता है और मूलांक के अनुकूल रंग का पर्स इस्तेमाल करने से आर्थिक स्थिति में सुधार और तरक्की के रास्ते खुलने की बात कही जाती है। मूलांक जानने के लिए जन्म तारीख के अंकों को जोड़कर 1 से 9 के बीच की संख्या निकाली जाती है। उदाहरण के तौर पर 29 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2+9=11 और 1+1=2 होगा।

मूलांक 1 वालों के लिए सुनहरा, नारंगी या लाल रंग का पर्स उत्तम बताया गया है, जबकि काले रंग के पर्स से बचने की सलाह दी गई है। मूलांक 2 के लिए सफेद, क्रीम या हल्के हरे रंग का पर्स शुभ माना गया है। मूलांक 3 के लिए पीला, मस्टर्ड या ऑरेंज रंग उपयुक्त बताया गया है। मूलांक 4 के लिए नीला, स्मोकी ग्रे, खाकी या भूरा रंग और मूलांक 5 के लिए हरा, एमराल्ड, मिंट ग्रीन या पिंक रंग का पर्स शुभ बताया गया है।

इसी तरह मूलांक 6 के लिए गुलाबी, सफेद या चमकीला पर्स, मूलांक 7 के लिए हल्का पीला, ग्रे, ऑफ व्हाइट, समुद्री हरा या मल्टीकलर पर्स और मूलांक 8 के लिए गाढ़ा नीला, डार्क ब्राउन या काला पर्स शुभ माना गया है। मूलांक 9 वालों के लिए लाल या मरून रंग का पर्स उत्तम बताया गया है।

सलाह में यह भी कहा गया है कि पर्स को जमीन या बिस्तर पर न रखें, बल्कि घर की उत्तर या पश्चिम दिशा की अलमारी में रखें। पर्स में पुराने बिल, फटी पर्चियां या बेकार कागज न जमा होने दें। शुभ उपाय के तौर पर मूलांक 1 और 9 वालों को तांबे का सिक्का, मूलांक 2 और 6 वालों को चांदी का सिक्का तथा मूलांक 3 वालों को हल्दी की गांठ पीले कपड़े में लपेटकर रखने की बात कही गई है। मूलांक 4 और 7 वालों के लिए गोमती चक्र या चांदी का छोटा चौकोर टुकड़ा, मूलांक 5 के लिए छोटी हरी इलायची या हरे रंग का रुमाल और मूलांक 8 वालों के लिए पीपल का सूखा पत्ता रखने का सुझाव दिया गया है।