कर्नाटक के मंगलूरू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की शाम उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब बंगलूरू के लिए रवाना हो रहे एक विमान के विंग से चिंगारी निकलने लगी। घटना के समय विमान में 229 यात्री सवार थे।
जानकारी के अनुसार, विमान ने उड़ान भरनी शुरू की थी, तभी उसके विंग से चिंगारी निकलती देखी गई। इसके बाद विमान में सवार 229 यात्रियों की सांसें अटक गईं।
फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
यह घटना मंगलूरू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की शाम की बताई जा रही है। विमान बंगलूरू के लिए रवाना हो रहा था।
