दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 में जबरन घुसने की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि शख्स ने टर्मिनल-3 में घुसने की कोशिश के दौरान CISF जवान को धक्का दिया और भागने लगा।
हालांकि, CISF जवानों ने चंद सेकंड में ही उसे दबोच लिया। एयरपोर्ट को हाई सिक्योरिटी वाला क्षेत्र बताया गया है, जहां ऐसी घटना ने सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। मामले में आगे की जांच जारी है।