दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने टर्मिनल-3 में जबरन घुसने की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि इस दौरान उस शख्स ने सीआईएसएफ के एक जवान को धक्का दे दिया और भागने की कोशिश करने लगा।
हालांकि, सीआईएसएफ जवानों ने चंद सेकंड के भीतर ही उसे दबोच लिया। एयरपोर्ट देश के सबसे महत्वपूर्ण और हाई सिक्योरिटी वाले हवाई अड्डों में से एक है।
घटना के कारणों और शख्स की पहचान के बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।