पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को जानकारी दी कि राज्य को केंद्र सरकार से करीब 25 हजार करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं मिली हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले वर्षों में केंद्र सरकार बंगाल को एक लाख करोड़ रुपये की सड़क विकास परियोजनाएं देगी। मुख्यमंत्री ने यह बात पूर्व मेदिनीपुर के कोलाघाट में आयोजित एक कार्यक्रम में कही।
इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से कई सड़क और पुल परियोजनाओं पर विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने इन परियोजनाओं के लिए जमीन उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिया। अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार का ध्यान दुर्घटनाओं को रोकने पर है।
वहीं, कुछ देर बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने राज्य के लिए एक लाख करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बंगाल के लिए इन परियोजनाओं का एलान किया। ये परियोजनाएं पहले से चल रही 35 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं के अतिरिक्त होंगी।