बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का एथनिक फैशन हमेशा से चर्चा में रहता है। 52 साल की उम्र में भी उनका नूर और फैशन सेंस कम नहीं हुआ है। इस बार एक्ट्रेस ने रॉयल ब्लू कलर का खूबसूरत सूट पहनकर अपना देसी अंदाज दिखाया है। सूट पर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी और ट्रेडिशनल पैटर्न पूरे लुक को शाही टच दे रहे हैं। खास बात यह है कि इस आउटफिट में न ज्यादा चमक-दमक है और न ही जरूरत से ज्यादा एक्सेसरीज, फिर भी उनका लुक बेहद ग्रेसफुल नजर आ रहा है।
करिश्मा कपूर का डीप ब्लू सूट पहली नजर में ही ध्यान खींचता है। इस तरह का रिच ब्लू शेड एथनिक वियर को क्लासी अपील देता है। सूट पर की गई बारीक गोल्डन कढ़ाई और डिटेलिंग आउटफिट को रॉयल फिनिश दे रही है। सूट का ओवरऑल डिजाइन ऐसा है, जिसे शादी, रिसेप्शन या किसी फैमिली फंक्शन में आसानी से कैरी किया जा सकता है।
सूट की सबसे खास बात इसकी गोल्डन एम्ब्रॉयडरी है, जो ब्लू फैब्रिक पर खूबसूरत कंट्रास्ट बना रही है। इस तरह की एम्ब्रॉयडरी सूट को फेस्टिव लुक देती है, लेकिन डिजाइन ओवरडन नहीं लगता। करिश्मा ने सूट के साथ मैचिंग ब्लू दुपट्टा कैरी किया है, जिसकी ड्रेपिंग एथनिक लुक को खूबसूरती से पूरा कर रही है।
लुक को क्लासी बनाने के लिए एक्ट्रेस ने गोल्ड टोन ज्वेलरी के साथ सॉफ्ट मेकअप और खुले बाल चुने हैं। आंखों पर हल्का स्मोकी टच, डिफाइंड आइब्रो और न्यूड लिप शेड उनके लुक को खूबसूरत फिनिश दे रहे हैं।
